गणेश पूजन ध्वजारोहण के साथ 17 सितंबर से होगा रामलीला का शुभारंभ
Gargachary Times
14 September 2025, 20:34
234 views
Mathura
हवा में उड़ते हनुमान राया का प्रसिद्ध काली मेला रहेगा आकर्षक का केंद्र
राया , श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में 114 वी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन लीलाओं का शुभारंभ 17 सितंबर से गणेश पूजन ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ होगा। कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर ने बताया कि 17 सितंबर को सायं चार बजे रामलीला मैदान में गणेश पूजन ध्वजारोहण के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीलाओ का शुभारंभ हो जायेगा। उसके बाद प्रतिदिन रात्रि को आठ बजे से रामलीला मैदान में श्री गिर्राज धरण लीला संस्थान व्रन्दावन द्वारा लीलाओं का मंचन किया जायेगा। 23 सितंबर को सायं चार बजे मथुरा मार्ग गणेशबाग से भगवान श्रीराम की बारात दर्जनों झांकियों बेंडबाजो के साथ धूमधाम से नगर भृमण करेगी।व 31 को लक्ष्मण शक्ति लगने के बाद लगभग 40 फुट हवा में उड़कर संजीवनी बूटी लेकर आते हनुमान रहेंगे आकर्षण का केंद्र तो 1-2 अक्टूबर को राया का प्रसिद्ध काली मेला विजय दशमी मेला का आयोजन भी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा भरत मिलाप रामराज्यभिषेक पांच अक्टूबर को स्वरूप विदाई के साथ लीला का समापन होगा। इस बार रामलीला महोत्सव को दिव्य भव्य रूप से मनाने के लिए कमेटी ने सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है