विशेष रोजगार सृजन में फिरोजाबाद को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान एनएमएमएस रिपोर्ट में 87 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज, प्रदेश के औसत 31 प्रतिशत से काफी आगे रहा जनपद
Gargachary Times
13 October 2026, 20:42
53 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के नेतृत्व में फिरोजाबाद ने विशेष रोजगार सृजन दिवस के तहत प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 13 अक्टूबर 2026 को जारी एनएमएमएस रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 87 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई, जो प्रदेश के औसत 31 प्रतिशत से काफी अधिक है।
रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में कुल 564 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए 60 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस प्रकार कुल लक्ष्य 33,840 निर्धारित हुआ, जिसके सापेक्ष 12 अक्टूबर 2026 तक 29,400 की उपलब्धि हासिल की गई।
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, पंचायत सचिवों और मैदानी कर्मचारियों के परिश्रम एवं बेहतर समन्वय को दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में रोजगार सृजन के साथ डिजिटल उपस्थिति के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विकास कार्यों को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आगे भी इसी समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाएगा।\जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के कुशल नेतृत्व में फिरोजाबाद को मिली बड़ी उपलब्धि\
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के प्रभावी नेतृत्व में जनपद फिरोजाबाद ने विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में एक और विशेष उपलब्धि हासिल की है।
विशेष रोजगार सृजन दिवस के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत से अधिक प्रयास करते हुए जनपद फिरोजाबाद ने पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। एन0एम0एम0एस0 रिपोर्ट में भी प्रदेश के शीर्ष जिलों में शामिल दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को जारी एन0एम0एम0एस0 रिपोर्ट के अनुसार, जनपद फिरोजाबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज कराया है, जिनमें
कुल ग्राम पंचायतें (जी0पी0एस0)- 564, प्रति ग्राम पंचायत लक्ष्य- 60, कुल निर्धारित लक्ष्य - 33,840, कुल उपलब्धि (12-10-2026 तक)- 29,400, कुल उपलब्धि प्रतिशत- 87 प्रतिशत (प्रदेश के औसत 31 प्रतिशत से काफी अधिक) है।
मुख्य विकास अधिकारी ने इस सफलता का श्रेय जिला स्तरीय अधिकारियों, ब्लॉक विकास अधिकारियों, पंचायत सचिवों एवं समस्त मैदानी कर्मचारियों के कड़े परिश्रम और बेहतर समन्वय को दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद में रोजगार सृजन और डिजिटल उपस्थिति के माध्यम से पारदर्शिता एवं विकास कार्यों को गति दी जा रही है, भविष्य में भी जनपद को प्रथम स्थान पर लाने हेतु इसी समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।