Loading...

जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा बने भाकियू अंबावता के मंडल प्रभारी

Gargachary Times 14 September 2025, 20:38 114 views
Mathura
जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा बने भाकियू अंबावता के मंडल प्रभारी
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता ने मथुरा जिले के नौहझील निवासी जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा को संगठन के प्रति आस्था , ईमानदारी , मेहनत व कार्यशैली को देखते हुए आगरा मंडल प्रभारी नियुक्त किया है , जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त मंडल प्रभारी आगरा अनिल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उस जिम्मेदारी को मैं बड़ी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठता के साथ निभाऊंगा । जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा को मंडल प्रभारी आगरा की जिम्मेदारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । कार्यकर्ता फोन करके उन्हें बधाइयां दे रहे हैं । जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा को मंडल प्रभारी आगरा बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा कि अनिल शर्मा जिला अध्यक्ष को मंडल प्रभारी आगरा बनाए जाने से संगठन में मजबूती आएगी । हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रदेश सचिव डॉ. सत्यपाल सिंह कुंतल , जिला महासचिव गिरीश चौधरी , जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी , जिला कोषाध्यक्ष विजय पाठक , जिला प्रवक्ता मनवीर सिंह , जिला उपाध्यक्ष ठाकुर रामकुमार सिंह , जिला प्रभारी संतोष कटारा , जिला मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल , मीडिया प्रभारी राया प्रदीप अग्रवाल , जिला सचिव राकेश फौजदार , तहसील अध्यक्ष मांट डॉ. जगदीश निषाद , तहसील महासचिव विष्णु पुजारी , छोटू पाठक , संजू पुजारी , मुंशी खान , अकबर खान , सद्दाम खान , जवाहर कटारा , मनोज शर्मा , जीवेश शर्मा , लवकुश शर्मा , अमर सिंह , अमित अग्रवाल , प्रदीप अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।
Follow Samachar24