Loading...

डीएम और एसएसपी ने शिक्षिकाओं, होनहार छात्राओं, महिला समाजसेविकाओं व ग्राम प्रहरियों को स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया उत्साह

Gargachary Times 13 October 2026, 20:43 54 views
Firozabad
डीएम और एसएसपी ने शिक्षिकाओं, होनहार छात्राओं, महिला समाजसेविकाओं व ग्राम प्रहरियों को स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया उत्साह
*फिरोजाबाद।* महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के अंतर्गत महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 33 महिलाओं एवं व्यक्तियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में 6 शिक्षिकाएं, 15 होनहार छात्राएं, महिला सम्मान एवं सुरक्षा के लिए कार्य करने वाले परिवार परामर्श केंद्रों के 6 परामर्शदाता, 2 महिला समाजसेविकाएं और 4 महिला ग्राम प्रहरी शामिल रहीं। सभी को उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की उपलब्धियों को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिका सुरक्षा, महिला सम्मान और स्वावलंबन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में समानता की भावना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं का सम्मान इसी दिशा में एक पहल रही। कार्यक्रम के माध्यम से *“सशक्त नारी, सशक्त समाज”* का संदेश देते हुए महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Follow Samachar24