Loading...

शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 14 September 2025, 20:46 247 views
Firozabad
शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में अवैध रुप से शराब की तस्करी करने वाले / बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13/14.09.2025 को थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1-मल्लाराम पुत्र वाघाराम निवासी रानी गांव कल्ला थाना बाडमेर सदर, जिला बाडमेर राजस्थान, 2-दीन दयाल पुत्र फरसाराम निवासी रानी गांव कल्ला थाना बाडमेर सदर जिला बाडमेर राजस्थान को चौकी सन्तजनू के सामने मैनपुरी मार्ग पर थाना शिकोहाबाद पर दिनाक 13.09.2024 समय 22.20 बजे गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणो के कब्जे से मय ट्रक व ब्रिजा गाडी मे से अवैध शराब (600 पेटी अग्रेजी शराब, (144 पेटी बोतल, 100 पेटी हाफ, 341 पेटी क्वार्टर, 15 पेटी वेतल मार्का Mc Dowell’s No 1 ORIGINAL BLENDED WHISKY FOR SALE IN PUNJAB ONLY), बरामद किया गया । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 629/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24