जसराना पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त विवेक यादव को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
14 September 2025, 20:47
188 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना जसराना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त विवेक यादव पुत्र रामनरेश निवासी गाँव धीमरी थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद को कौरारा बुजुर्ग रोड की पुलिया थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद से एक अदद तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना जसराना पर मु0अ0सं0 314/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही ।