Loading...

सीएम ग्रिड फेज-03 के कार्यों में आएगी तेजी, 27 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन

Gargachary Times 15 October 2026, 20:49 53 views
Mathura
सीएम ग्रिड फेज-03 के कार्यों में आएगी तेजी, 27 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन
ललित उपाध्याय संवाददाता, मथुरा। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की , समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में सीएम ग्रिड फेज-03 योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने गुरुवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों, कंसल्टेंट और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में योजना के कार्यों की प्रगति, विभागीय समन्वय और निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू कराने को लेकर चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में नगर आयुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सीएम ग्रिड फेज-03 के कार्यों से संबंधित सुपरविजन चार्ज की गणना शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, कार्यदायी संस्थाओं को 27 अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय पार्षदों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए कहा गया। इसके अलावा योजना के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्यों को शुरू कराने के लिए कंसल्टेंट को जीएफसी (GFC) ड्रॉइंग जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि योजना का क्रियान्वयन तेजी से आगे बढ़ सके। बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता मुदित तिवारी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार पाल, सहायक अभियंता मनोज कुमार सैंगर, जलकल विभाग के सहायक अभियंता हेमेन्द्र गौतम, अवर अभियंता कुंवर आशीष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कंसल्टेंट और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Follow Samachar24