राया में चोरी का सोना खपाने के मामले में कर्नाटक पुलिस का छापा, ज्वेलर्स को हिरासत से छुड़ाने पर व्यापारियों और समाजसेवियों ने किया विरोध
Gargachary Times
15 October 2026, 21:03
41 views
Mathura
मथुरा । थाना राया क्षेत्र के रेतिया बाजार में चोरी का सोना खरीदने और खपाने के मामले में कर्नाटक पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। गैर जनपद से आई पुलिस टीम ने चोरी के मामले में एक ज्वेलर्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जाता है कि पकड़े गए चोर की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने ज्वेलर्स को हिरासत में लिया था। कई घंटे तक चली पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
ज्वेलर्स को हिरासत में लेने पर व्यापारियों ने जताया विरोध
मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक पुलिस चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में राया पहुंची थी। पुलिस टीम द्वारा चोरी का माल खरीदने के आरोप में रेतिया बाजार स्थित एक ज्वेलर्स को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलने पर कस्बे के व्यापारियों और समाजसेवियों में हलचल मच गई। ज्वेलर्स को अपने साथ ले जाने की सूचना पर व्यापारी और समाजसेवी थाना राया पहुंच गए और कर्नाटक पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे।
थाने पर लोगों के एकत्रित होने से कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। बाद में स्थानीय पुलिस द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ।
ज्वेलर्स की गिरफ्तारी बनी चर्चा का विषय
कर्नाटक पुलिस द्वारा ज्वेलर्स को हिरासत में लिए जाने और बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिए जाने की चर्चा कस्बे में बनी हुई है। हालांकि, मामले में चोरी के सोने की बरामदगी, ज्वेलर्स की भूमिका और पुलिस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।
फिलहाल, कर्नाटक पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर राया के व्यापारिक क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। इस सम्बन्ध मे कोयमम्बट्टूर से आये पुलिसकर्मियों से बात कर जानकारी एकत्रित करने की कोशिश की गई लेकिन वे कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुए वही ज़ब इस सम्बन्ध मे थाना प्रभारी निरीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया वे किसी जरुरी कार्य मे ब्यस्त थे सूचना पर उन्होंने जानकारी कर बताया गैर जनपदीय पुलिस अधिकारी राया के किसी ज्वेलर्स व्यापारी क़ो पूंछताँछ के लिए थाने लेकर आये थे सुनने मे आया हैँ। पूंछताँछ के बाद व्यापारी क़ो छोड़ वे रवाना हो गए