संगठन को मज़बूत करने के लिए “हर घर संपर्क अभियान” की शुरुआत की है: इरम रिजवी, जिला अध्यक्ष
Gargachary Times
17 July 2025, 20:48
92 views
Lucknow
गुरुवार को आप प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर संपर्क अभियान के तहत संगठन निर्माण की बैठक हुई। इस दौरान आप यूपी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मज़बूत करने के लिए “हर घर संपर्क अभियान” की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत संगठन निर्माण प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिसके तहत नूर सिद्धकी को पूर्व और पश्चिम विधानसभा, सरबजीत सिंह मक्कड़ को सरोजिनी नगर और मोहनलालगंज और प्रिंस सोनी को उत्तर विधानसभा और बक्शी का तालाब विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई। यह सभी संगठन निर्माण प्रभारी विधानसभा से लेकर के बूथ स्तर तक का संगठन निर्माण करेंगे।
इस मौके पर उत्तर विधानसभा और बक्शी का तालाब विधानसभा के संगठन निर्माण प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रिंस सोनी ने कहा कि हर घर संपर्क अभियान के तहत संगठन निर्माण प्रभारी अगले 3 महीने में विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक अपनी आवंटित विधानसभा में संगठन तैयार करके देंगे। आने वाले समय में संगठन निर्माण प्रभारी अपनी टीम के साथ हर घर संपर्क करेंगे, हर आम आदमी से संपर्क करेंगे पार्टी की नीतियां, पार्टी के विचार और पार्टी के संघर्ष को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे और उनसे अपील करेंगे की आम आदमी पार्टी द्वारा जनता के मुद्दों पर जो लड़ाई लड़ी जा रही है, उसमें वह सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह जी के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मज़बूत करने के लिए “हर घर संपर्क अभियान” की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत संगठन निर्माण प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो अपनी निर्धारित विधानसभाओं में घर-घर जाकर आम लोगों से संवाद करेंगे, उन्हें पार्टी के विचारों से जोड़ेंगे और बूथ स्तर तक संगठन तैयार करेंगे। इसका उद्देश्य है कि हर मोहल्ले, हर वार्ड और हर घर तक आम आदमी पार्टी की पहुँच हो और जनहित के मुद्दों पर सीधी भागीदारी हो। आने वाले दिनों में लखनऊ में एक मज़बूत संगठन खड़ा होगा, जो आम आदमी के हक़ और अधिकारों के लिए संघर्ष करता नज़र आएगा।
इस अवसर पर नूर सिद्दीकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बहुत से युवा हमारे साथ जुड़कर हर घर संपर्क अभियान के तहत पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर घर संपर्क अभियान का उद्देश्य पार्टी की नीतियों, पार्टी की विचारधारा और दमनकारी सरकार के जुल्मों को जन जन तक पहुंचाना है और लोगों को अपने साथ जोड़कर आम आदमी पार्टी के संगठन का विस्तार करना है।
इस बैठक में सुभाषिनी मिश्रा, प्रियंका श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह, साहिल, इस्मा जहीर, पीके बाजपेई, सुमन सिंह, अंशुमान, मनीष भारद्वाज, बी एन खरे, अनिकेत, मुकेश शुक्ला, जितेंद्र सैनी, विनोद, ललित वाल्मीकि सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।