सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दिए सफलता के मंत्र
Gargachary Times
17 October 2026, 20:34
45 views
Jalaun
कोंच (जालौन)। सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, कोंच में 17 अक्टूबर 2026 को करियर काउंसलिंग विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिका स्थित हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रो. रविन्द्र पाल सिंह वही कॉलेज डायरेक्टर आशुतोष हूंका भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यशाला में प्रो. रविन्द्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को ‘विचारों से प्रभाव तक’ (Ideas to Impact) विषय पर संबोधित करते हुए करियर निर्माण और जीवन में सफलता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ना चाहिए। छोटी-छोटी गतिविधियों को निरंतर अपनाकर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
उन्होंने छात्रों को व्यावहारिक जीवन में कौशल विकसित करने, अपने विचारों को कार्यरूप देने तथा करियर से जुड़े सवालों का समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि करियर काउंसलिंग विद्यार्थियों को सही दिशा चुनने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी करियर से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका अतिथि ने मार्गदर्शन के साथ उत्तर दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की ओर से किया गया। अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रम आगे भी आयोजित करने की बात कही।