Loading...

निःशुल्क धार्मिक बस सेवा को अखिलेश यादव ने दिखाई झंडी

Gargachary Times 17 October 2026, 20:38 38 views
Lucknow
निःशुल्क धार्मिक बस सेवा को अखिलेश यादव ने दिखाई झंडी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में शिकारपुर, बुलंदशहर के लिए शिव कुमार शर्मा (सीटू माही) द्वारा संचालित निःशुल्क धार्मिक यात्रा बस सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया। शर्मा ने दो बसों की नियमित व्यवस्था शिकारपुर के क्षेत्रीयवासियों के लिए की है जो स्नान पर्वो और धार्मिक स्थलों की यात्रा दर्शन पूजन करके सुबह चलकर शाम को वापस घर आ जाएगे। यात्रा के दौरान उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी निःशुल्क होगी। इन बसों की सजावट समाजवादी पार्टी के झंडे-बैनरों से की गई है। अखिलेश यादव ने जनसेवा के लिए शर्मा (सीटू भाई) के प्रयासों की सराहा की और पीडीए के प्रेम, दया, तथा अपनेपन के मंत्र को घर-घर गांव-गांव पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पीडीए हर अपमानित-पीड़ित, शोषित के लिए संबल दाता है। शिव कुमार शर्मा (सीटू भाई) ने जानकारी दी कि वे अपने क्षेत्र में एम्बूलेंस सेवा, निःशुल्क आटा चक्की की सेवा तथा ट्रैक्टर की सुविधा भी प्रदान करते हैं। वे समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हैं और अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की बहुमत से जीत के साथ उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट प्रयास करने को भी संकल्पित है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक वंशी सिंह पहाड़िया, सौरभ मीना, संजीव पहाड़िया, करन चौधरी, चौधरी वीरेन्द्र सिंह, राम कुमार प्रधान तथा संदीप यादव भी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24