Loading...

महावन क्षेत्र में मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप, एडीएम ने किया निरीक्षण

Gargachary Times 17 October 2026, 20:42 38 views
Mathura
महावन क्षेत्र में मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप, एडीएम ने किया निरीक्षण
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं और छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की पहल। निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए शनिवार, को तहसील महावन क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। कैंप के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर दिया गया। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी ने आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मतदाता पंजीकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। विशेष कैंप का मुख्य उद्देश्य निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल करना और पहली बार मतदान के लिए पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना है। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी ने कहा कि कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है। इस अभियान से पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने करवा सकते है। कई कैंपों रंगीन गुब्बारे आदि से सुंदर सजाया गया।
Follow Samachar24