Loading...

विजयदशमी और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीआईजी-डीएम और एसएसपी ने किया पैदल मार्च

Gargachary Times 17 October 2026, 20:49 42 views
Firozabad
विजयदशमी और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीआईजी-डीएम और एसएसपी ने किया पैदल मार्च
*फिरोजाबाद।* आगामी विजयदशमी और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। इसी क्रम में डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने टूंडला क्षेत्र में संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने टूंडला के दीपा चौराहा से बीआरसी तक पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी आदित्य लांग्हे ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुलूस मार्गों, मेला स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी रखने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि सभी नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, जिससे लोग विजयदशमी और दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सकें।
Follow Samachar24