बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर को दी सोलर लाइट की सौगात
Gargachary Times
18 October 2026, 19:35
45 views
Mathura
बलदेव (मथुरा)। जनहित एवं शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए बलदेव विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय पूरन प्रकाश एडवोकेट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अपनी विधायक निधि से प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर, बलदेव में सोलर लाइट की स्थापना कराई है। इस जनकल्याणकारी पहल के लिए विद्यालय परिवार ने विधायक जी के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा एवं विद्यालय के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ जगदीश पाठक ने बताया कि सोलर लाइट की स्थापना से विद्यालय परिसर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था होने के साथ-साथ सुरक्षा एवं सुगमता को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल विद्यालय के वातावरण को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सकारात्मक बनाने में सहायक सिद्ध होगी। शिक्षा के मंदिर में प्रकाश की यह व्यवस्था विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विद्यालय परिवार ने विधायक प्रतिनिधि श्री पंकज प्रकाश एडवोकेट के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया है। विद्यालय परिवार ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को धरातल पर उतारने में उनकी सक्रिय भूमिका एवं सहयोग प्रशंसनीय है।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों के ऐसे सकारात्मक प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के उन्नयन तथा विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा प्रदान करेंगे। शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति समर्पण की भावना से किए गए ये कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय हैं।
आभार व्यक्त करने वालों में गीता सक्सेना, ममता रानी, बिंदु शर्मा ,अचल कुमार, प्रेमचंद प्रमुख है ।