Loading...

"स्वस्थ नारी संयुक्त परिवार अभियान " सेवा पखबाड़ा

Gargachary Times 15 September 2025, 21:13 84 views
Firozabad
"स्वस्थ नारी संयुक्त परिवार अभियान " सेवा पखबाड़ा
महिलाओं के स्वास्थ्य की परिवार के सशक्तिकरण, समुदाय एवं राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका है। उक्त के क्रम में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025, गाँधी जयन्ती तक "स्वस्थ नारी संयुक्त परिवार अभियान" / सेवा पखवाडा- 2025/ टी०बी० उन्मूलन कार्यक्रम/स्वच्छता ही सेवा (स्वच्छोत्सव)/चित्रकला प्रतियोगिता का संचालन/आयोजन किया जाना है। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित पोषण माह के साथ समन्वय करते हुए आयोजित किया जाएगा। अभियान का शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा इन्दौर, मध्य प्रदेश से किया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) एवं अन्य स्वास्थ्य इकाईयों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिसमें विशेषज्ञ सेवाएं भी सामिल हैं।
Follow Samachar24