एक दिन की मिशन शक्ति प्रभारी बनीं अमृता, थाने की व्यवस्थाओं को परखा
Gargachary Times
18 October 2026, 19:36
50 views
Mathura
राया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.2 के तहत प्रेमलता गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अमृता को एक दिन के लिए थाना राया में मिशन शक्ति प्रभारी बनाया गया। इस दौरान अमृता ने थाने की कार्यप्रणाली को समझने के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
एक दिन की मिशन शक्ति प्रभारी की भूमिका निभाते हुए अमृता ने थाने में आने वाले फरियादियों से बातचीत कर उनकी शिकायतों को सुना। साथ ही थाना परिसर में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा रहा हैँ