Loading...

भैंस चोरी के दो मामलों का वांछित आरोपी दबोचा, 4200 रुपये बरामद

Gargachary Times 18 October 2026, 19:43 37 views
Mathura
भैंस चोरी के दो मामलों का वांछित आरोपी दबोचा, 4200 रुपये बरामद
राया अमित अग्रवाल राया। थाना राया पुलिस ने भैंस चोरी के दो मामलों में वांछित चल रहे भोला पुत्र विशम्भर सिंह, निवासी नगला बीरबल, थाना सादाबाद, हाथरस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मामलों से संबंधित कुल 4200 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम थाना राया में दर्ज दो मुकदमों में सामने आया था। एक मामले में घेर से भैंस व पड़िया तथा दूसरे मामले में घर के बाहर से भैंस और दो पड़िया चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज थी। आरोपी को 18 अक्टूबर की रात तंमका बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
Follow Samachar24