केदारनाथ में बर्फबारी, पारा माइनस में: 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी में खेत डूबे; चेन्नई में 15 घंटे से बारिश
Gargachary Times
18 October 2026, 19:53
43 views
Top News
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, गोवा और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में बदलाव हुआ है।
जयपुर में शनिवार शाम को मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। केदारनाथ में तापमान करीब -6°C, बद्रीनाथ में -5°C और गंगोत्री में -5°C के आसपास रहा। यमुनोत्री में तापमान करीब 1°C दर्ज हुआ।
यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। लखनऊ और सीतापुर में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन जलभराव से हालात बिगड़े हुए हैं। सीतापुर में सैकड़ों बीघा धान की फसल डूबी हुई है। किसान कमर तक पानी में फसल काट रहे हैं।
चेन्नई में शनिवार शाम से भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पिछले 12 से 15 घंटे से हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने आगे भी बारिश होने का अनुमान जताया है।