पचोखरा पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
18 October 2026, 19:54
48 views
Firozabad
फिरोजाबाद।* पचोखरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पचोखरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ आमिर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कलुआनगर, थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना पचोखरा में मुकदमा संख्या 205/2026 के तहत बीएनएसएस की धारा 35/106 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2)/317(5) में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक प्रेमचंद यादव, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल विष्णु कुमार और रिजर्व कांस्टेबल प्रेमकिशोर शामिल रहे।