रिफाइनरी पुलिस की मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
Gargachary Times
19 October 2026, 20:29
41 views
Mathura
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा।
चोरी की दो बैटरी, सिलेंडर और 99,500 रुपये बरामद, दो तमंचे व कारतूस भी मिले
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में 10/11 अक्टूबर 2026 की रात हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए रिफाइनरी पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम मथुरा ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान अंतरजनपदीय गैंग के दो वांछित सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, चोरी का सामान, नकदी और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा ल्यूमिनस कंपनी की चोरी की दो बैटरी, एक सिलेंडर और चोरी किए गए 99,500 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक ऑरा कार भी कब्जे में ली है, जिसका पंजीकरण नंबर UP 75 DT 0953 है।