Loading...

जसराना में 11 मुकदमों में दर्ज आरोपी अनिल गिरफ्तार, पिस्टल और दो कारतूस बरामद

Gargachary Times 19 October 2026, 20:32 44 views
Mathura
जसराना में 11 मुकदमों में दर्ज आरोपी अनिल गिरफ्तार, पिस्टल और दो कारतूस बरामद
*फिरोजाबाद।* जसराना थाना पुलिस ने सोमवार को एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अनिल के खिलाफ जसराना और मक्खनपुर थानों में लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 19 अक्टूबर को थाना जसराना क्षेत्र में घिरोर चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम सबलपुर, थाना जसराना, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना जसराना में मुकदमा संख्या 481/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2014 से विभिन्न मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक सावन कुमार और हेड कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24