Loading...

स्वस्थ नारी सयुक्त परिवार अभियान

Gargachary Times 15 September 2025, 21:15 269 views
Firozabad
स्वस्थ नारी सयुक्त परिवार अभियान
गाँधी जयन्ती तक "स्वस्थ नारी संयुक्त परिवार अभियान" / सेवा-पखवाडा- 2025/ टी०बी० उन्मूलन कार्यक्रम / स्वच्छता ही सेवा (स्वच्छोत्सव) / चित्रकला प्रतियोगिता का संचालन / आयोजन किया जाना है। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित पोषण माह के साथ समन्वय करते हुए आयोजित किया जाएगा। अभियान का शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा इन्दौर, मध्य प्रदेश से किया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) एवं अन्य स्वास्थ्य इकाईयों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिसमें विशेषज्ञ सेवाएं भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पंचायतीराज विभाग एवं नगर विकास द्वारा स्वच्छता ही सेवा (स्वच्छोत्सव) अभियान भी चलाया जाना है। अतःदिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025, गाँधी जयन्ती तक आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियों के आयोजन हेतु निम्नवत् अधिकारियों को नोडल / सहायक अधिकारी नामित किया जाता है। इस अभियान की सफलता के लिए निम्न गतिविधियों आयोजन किया जाना है- जनपद / ब्लाक स्तर पर अभियान की गतिविधियां की जाये। समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते हुए उद्घाटन कार्यक्रम किये जाये। स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में माननीय सांसदों, विधायकों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा उनके द्वारा सुझाये गए शिविरों का उद्घाटन कराया जाये। इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों की बड़े पैमाने पर भागीदारी सुनिश्चित करना ताकि वे इन सेवाओं से लाभान्वित हों। टी०बी० मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निक्षय मित्रों के नामांकन को बढ़ाया जाये। आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर आशा/आशा संगिनी, आँगनबाड़ी. ए.एन.एम., कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर एवं चिकित्साधिकारी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाये। स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य इकाईयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाय। शिविरों के आयोजन हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, युवा मामले एवं खेल, पंचायती राज संस्थानों, ग्रामीण विकास, नगर निकायों आदि विभागों के बीच समन्वय करते हुए उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाय। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिको को आयुष्मान कार्ड से संस्तृप्त किया जाना तथा दिनांक 23-09-2025 को आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया जाना अभियान के सफल संचालन हेतु जन मीडिया, सोशल मीडिया और सामुदायिक स्तर की आई०ई०सी० गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता सुनिश्चित की जाय। चिकित्सा विभाग की संलग्न कार्ययोजना अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। अतः सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु उपरोक्त निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें तथा अभियान की कार्यवाही व फोटोग्राफ राष्ट्रीय पोर्टल/सम्वन्धित पोर्टल/ई-मेल पर समय से अपलोड/रिपोर्टिंग करना सुनिश्चित करें।
Follow Samachar24