Loading...

स्याना में बायोमेडिकल वेस्ट का खुले में पड़े होने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Gargachary Times 17 July 2025, 20:49 56 views
Bulandshahr
स्याना में बायोमेडिकल वेस्ट का खुले में पड़े होने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
स्याना में बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण नहीं हो रहा है। निजी अस्पताल इस खतरनाक कचरे को खुले में फेंक रहे हैं। इससे आसपास के लोगों में बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। गुरुवार को बुलंदशहर हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर बायोमेडिकल कचरा खुले में पड़ा मिला। स्वास्थ्य विभाग को उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार इस कचरे के उचित निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं। शासन के नियमों के अनुसार, निजी अस्पतालों के नवीनीकरण और पंजीयन के लिए बायो वेस्ट निस्तारण का प्रमाण पत्र अनिवार्य है। लेकिन यह नियम जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो रहा है। इससे पहले भी स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुत्तों के द्वारा प्लेसेंटा को खाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने कहा कि जांच के बाद दोषी अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24