थाना जसराना पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त जितेन्द्र को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
15 September 2025, 21:18
158 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना जसराना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र रामनरेश निवासी धीमरी थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद को नगला रामा चौराहे से नगला पीपल वाले रास्ते पर थाना जसराना से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना जसराना पर मु0अ0सं0 316/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।