नवरात्रि पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कराया भंडारा, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद
Gargachary Times
20 October 2026, 21:04
51 views
Firozabad
*शिकोहाबाद।* नवरात्रि के पावन पर्व पर पंजाबी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आपसी सहयोग और समर्पण के साथ सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सेवा, सामाजिक सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। श्रद्धालुओं की सेवा कर सभी ने नवरात्रि के पर्व को भक्तिभाव के साथ मनाया।भंडारे में अनिल कुलश्रेष्ठ, ऋचा कुलश्रेष्ठ, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद पांडे, प्रत्यूष शर्मा, सुलक्ष, आशीष तिवारी (नोटरी), कुशाग्र, पूर्णिमा सिंह, पारुल बघेल, प्रियंका ठाकुर, अंकित यादव, अजय पाल, आशीष यादव, विपुल, शिवम यादव, प्रवीण कुमार, अजीत यादव, अमित शर्मा, हैप्पी सिंह, नवल यादव, विष्णु, स्नेहा यादव, अदिति शर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, दीप्ति, मीनू, नीतू शर्मा, समृद्धि, अनन्या, निशा, अनुष्का, नैन्सी, प्रभा, ज्योति बघेल, निहारिका, श्वेता, प्रीति यादव, मोनिका, हुमा, शालिनी, स्वाति अग्रवाल, ज्योति यादव और संध्या अग्रवाल सहित अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा के साथ धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।