सेठ छदामिलाल जैन रोटरी नेत्र चिकित्सालय में जनरल फिजिशियन की सेवा शुरू
Gargachary Times
20 October 2026, 21:06
48 views
Firozabad
फिरोजाबाद। सुहाग नगर चौराहे के निकट स्थित सेठ छदामिलाल जैन रोटरी नेत्र चिकित्सालय में अब मरीजों को जनरल फिजिशियन की सुविधा भी मिलेगी। मंगलवार को सदर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर इस नई चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया। यहां एमडी चिकित्सक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे।
रोटरी क्लब फिरोजाबाद की ओर से संचालित इस केंद्र में जनरल फिजिशियन की सेवा शुरू होने से चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हुआ है। जनवरी 1993 में स्थापित इस नेत्र चिकित्सालय में समय-समय पर कई नई सेवाएं शुरू की गईं। इनमें डायलिसिस सेंटर, एक्स-रे सेंटर, फिजियोथेरेपी सेंटर और रोटरी रसोई शामिल हैं। जनरल फिजिशियन की सेवा परिसर में रोटरी क्लब का पांचवां स्थायी प्रकल्प है।रोटरी रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां महीने में लगभग 15 से 20 दिन निशुल्क भोजन कराया जाता है, जबकि शेष दिनों में मात्र 20 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है। स्वच्छ वातावरण में संचालित इस रसोई में प्रतिदिन करीब 250 से 300 लोग भोजन करते हैं।कार्यक्रम में रोटरी मंडल 3110 के पूर्व गवर्नर लक्ष्मीकांत बंसल, रोटरी क्लब फिरोजाबाद के अध्यक्ष ललतेश जैन, पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, क्लब सचिव नमन जैन, देवीचरण अग्रवाल, कल्पना राजौरिया, डॉ. जीके अग्रवाल, डॉ. अमित गोयल, अचिंत जैन, राहुल जैन सिटीजन, एसी अग्रवाल, नरेश अरोरा, नरेश बंसल और संतोष अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।