Loading...

मथुरा में पुलिस स्मृति दिवस पर अधिकारियों ने शहीद जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Gargachary Times 21 October 2026, 19:41 36 views
Mathura
मथुरा में पुलिस स्मृति दिवस पर अधिकारियों ने शहीद जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मथुरा: रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने देश की आंतरिक सुरक्षा की रक्षा करते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के साहस कर्तव्य निष्ठा और देश के प्रति समर्पण को नमन किया। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक के सामने मौन रखकर अमर शहीदों को याद किया। इस दौरान माहौल श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा। पुलिसकर्मियों ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से प्रेरणा लेते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प दोहराया। पुलिस स्मृति दिवस उन पुलिसकर्मियों के त्याग और बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। जिन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखना अपराधों पर अंकुश लगाने और देश की सुरक्षा के दौरान अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। यह दिवस पुलिस बल के साहस कर्तव्यनिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम शहीद जवानों की बलिदान को पुलिस विभाग की अमूल्य धरोहर बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहीदों की आदर्श से प्रेरणा लेकर जनसेवा कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। पुलिसकर्मियों ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
Follow Samachar24