Loading...

यातायात पुलिस का अभियान: 51 ई-रिक्शा के चालान, 10 ऑटो सीज ओवरस्पीड में 153 वाहनों के चालान

Gargachary Times 21 October 2026, 19:50 49 views
Firozabad
यातायात पुलिस का अभियान: 51 ई-रिक्शा के चालान, 10 ऑटो सीज ओवरस्पीड में 153 वाहनों के चालान
फिरोजाबाद। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अनुसार, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चलाए जा रहे 51 ई-रिक्शा के चालान किए गए, जबकि ऐसे ही 10 ऑटो को सीज किया गया। अभियान के दौरान स्पीड मीटर से वाहनों की गति की जांच की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 153 चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 352 अन्य वाहनों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई।हेलमेट और नशे में वाहन चलाने के प्रति किया जागरूक अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया गया। हेलमेट बैंक के माध्यम से भी लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच कर नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।यातायात पुलिस ने मीट एंड ग्रीट अभियान के तहत चार स्लीपर एवं निजी बसों की भी जांच की।यातायात नियमों का पालन करने की अपीलयातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की।पुलिस ने कहा कि वाहन में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं, वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करें और नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।
Follow Samachar24