Loading...

पचोखरा पुलिस ने जुआ अधिनियम के 14 मामलों में जब्त माल का किया निस्तारण

Gargachary Times 21 October 2026, 19:51 44 views
Firozabad
पचोखरा पुलिस ने जुआ अधिनियम के 14 मामलों में जब्त माल का किया निस्तारण
फिरोजाबाद। जनपद में माल निस्तारण अभियान के तहत थाना पचोखरा पुलिस ने जुआ अधिनियम से संबंधित 14 मामलों में जब्त माल का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया। इस दौरान बरामद 43,010 रुपये की धनराशि राजकीय कोष में जमा करने के लिए एकत्रित की गई, जबकि शेष सामग्री को आग जलाकर नष्ट किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी टूंडला अरुण कुमार चौरसिया के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, जुआ एवं सट्टा अधिनियम से संबंधित 14 मामलों में जब्त माल के निस्तारण के लिए ग्रामीण न्यायालय, टूंडला से 16 अक्टूबर 2026 को आदेश प्राप्त हुआ था।इसी आदेश के अनुपालन में 21 अक्टूबर को नायब तहसीलदार टूंडला गायत्री, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया और थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार की मौजूदगी में जब्त माल का निस्तारण कराया गया। इस दौरान हेड मोहर्रिर जयप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और हेड कांस्टेबल मुकेश पाराशर भी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि 43,010 रुपये की धनराशि राजकीय कोष में जमा कराने के लिए अलग की गई। शेष सामग्री को फोटो एवं वीडियोग्राफी कराते हुए आग जलाकर नियमानुसार नष्ट किया गया। जमा की गई धनराशि की रसीद की छायाप्रति समय से संबंधित न्यायालय में भेजी जाएगी।
Follow Samachar24