रिर्जव पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, एसएसपी ने पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन
Gargachary Times
21 October 2026, 20:01
49 views
Firozabad
पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्य पथ पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और सलामी देकर नमन किया।
इस दौरान एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश से उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया। उन्होंने विगत एक वर्ष में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बलिदान को याद किया तथा उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के बारे में जानकारी दी।
### 1959 में शहीद हुए थे सीआरपीएफ के 10 जवान
पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका संबंध 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवानों के बलिदान से है। इन जवानों की शहादत को याद करते हुए देशभर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राण गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, एसएसपी ने पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन*
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों के बलिदान को किया याद
फिरोजाबाद, 21 अक्टूबर। पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्य पथ पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और सलामी देकर नमन किया।इस दौरान एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश से उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया। उन्होंने विगत एक वर्ष में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बलिदान को याद किया तथा उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के बारे में जानकारी दी।1959 में शहीद हुए थे सीआरपीएफ के 10 जवान पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका संबंध 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवानों के बलिदान से है। इन जवानों की शहादत को याद करते हुए देशभर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राण गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।