Loading...

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा बालश्रम करने वाले 06 बच्चों को किया गया रेस्क्यू

Gargachary Times 15 September 2025, 21:21 204 views
Firozabad
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा  बालश्रम करने वाले 06 बच्चों को किया गया रेस्क्यू
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में बालश्रम में संलिप्त बच्चों को रेस्कूय करने हेतु चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट AHTU फिरोजाबाद द्वारा बालश्रम के विरुद्द विशेष अभियान चलाया गया । थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा सूचनाओं व सुरागरसी के आधार पर आज दिनांक 15.09.2025 को थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत एटा चौराहा पर उन्मूलन अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत बालश्रम में संलिप्त कुल 06 बच्चों को रेस्क्यू किया गया । रेस्क्यू के पश्चात सभी बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया और उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम न कराया जाए ।
Follow Samachar24