Loading...

धनगर समाज को प्रमाण पत्र नहीं मिले तो किसी दल का समर्थन नहीं करेंगे: भंवर सिंह धनगर

Gargachary Times 21 October 2026, 20:04 43 views
Firozabad
धनगर समाज को प्रमाण पत्र नहीं मिले तो किसी दल का समर्थन नहीं करेंगे: भंवर सिंह धनगर
धनगर महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से टूंडला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला छैकुर और नगला लल्लू में धनगर समाज की चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मानव अधिकार सर्वेक्षण के अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की। भंवर सिंह धनगर ने कहा कि धनगर समाज की प्रदेश और देश में बड़ी आबादी है। समाज ने हमेशा केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन सरकारी आदेशों का अनुपालन नहीं होने से समाज को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने धनगर समाज के लोगों को प्रमाण पत्र जारी करने की मांग उठाई।उन्होंने कहा कि यदि समाज को प्रमाण पत्र नहीं मिले तो धनगर समाज किसी भी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करेगा। जो दल समाज की मांग का समर्थन करेगा, समाज उसी का साथ देगा। उन्होंने कहा कि अब समाज अपने अधिकारों को लेकर पीछे हटने वाला नहीं है। चौपाल में मौजूद लोगों ने भी एकजुट होकर प्रमाण पत्र की मांग उठाई और अपने हक के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में चौक लाल धनगर, कुलदीप धनगर, डॉ. प्रेम दत्त, गिर्राज सिंह धनगर, शैलेंद्र धनगर, इच्छा धनगर, एवरन सिंह धनगर, सियाराम धनगर, यशोदा धनगर, रोहित धनगर, लवकुश धनगर, उपेंद्र धनगर, यीशु धनगर, मीनू धनगर, आर्यन धनगर, शिवम धनगर, चिराग धनगर, अंकित धनगर, अंश धनगर, अंतराम धनगर, दीपक धनगर, गोमती धनगर, राजकिशोर धनगर और अमित धनगर सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24