चालकों को बनाया जहरखुरानी का शिकार
Gargachary Times
15 September 2025, 21:22
211 views
Mathura
केएमपी हाइवे हरियाणा से सवारी बनकर बैठे ठगों ने ट्रक चालकों को ज़हरखुरानी का शिकार बना दिया। साथी के शोर मचाने पर एकत्रित हुए लोगों ने ठगों को दबोच लिया। चालकों को बेहोशी के अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार चालक सौरभ पुत्र भूरी सिंह, गौरव निवासी फिरोजाबाद ट्रक को दिल्ली से लखनऊ ले जा रहे थे। ट्रक में फ्लिपकार्ड का लगेज भरा था। पलवल के समीप केएमपी हाइवे के समीप तीन लोग सवारी बनकर चढ़े। थोड़ी दूरी पर चाय पानी के बहाने ट्रक को एक ढाबा पर रुकवा दिया। तभी सवारी बनकर चढ़े ठगों में से एक ढाबा से चाय लेकर आया। तभी उसने चालकों को जहर मिलाकर चाय पिला दी। चालकों के तीसरे साथी ने चाय लेने से इनकार दिया था। थोड़ी देर में चालक मुंह से झाग देने लगे और बेहोशी में चले गए। चालकों को बेहोश ठगो में से एक ने खुद ट्रक चलाना शुरू कर दिया और बाकी ने पर्स और अन्य सामान हड़पना शुरू कर दिया। जैसे ही ट्रक बरारी के समीप रिलायंस के समीप आया, बेहोश चालकों के साथी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने ठगो को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बेहोश चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। केंद्र अधीक्षक डॉ रामगोपाल के अनुसार चालकों की स्थिति में सुधार है।