Loading...

एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

Gargachary Times 22 October 2026, 19:35 57 views
Firozabad
एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश
*फिरोजाबाद।* उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में मतदान करने के लिए पात्र सरकारी कर्मचारियों को 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के ऐसे कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और संबंधित स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के बोनाफाइड मतदाता हैं, उन्हें मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य होगा।उन्होंने बताया कि मतदान दिवस 23 अक्टूबर 2026 को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र मतदाताओं को यह सुविधा दी जाएगी। संबंधित कर्मचारियों के नियंत्रक प्राधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
Follow Samachar24