एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर डीएम एसएसपी ने राया में मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
Gargachary Times
23 October 2026, 19:34
39 views
Mathura
राया , ( अमित अग्रवाल)उत्तर प्रदेश विधान परिषद एमएलसी के स्नातक चुनाब को निष्पक्ष एबं शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के लिये डीएम एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मतदान स्थल विकास खण्ड राया के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यबस्थाओ का जायजा लिया। विकास खण्ड मतदान केंद्र पर दो बूथ बनाये गए है। दोपहर एक बजे तक बूथ संख्या 1 पर 160 मत पड़ चुके थे। वही बूथ संख्या 2 पर 110 लगभग वोट पड़ चुके थे।इस बार आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद सदस्य डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने शशांक यादव आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के हरिकिशोर तिवारी औऱ समाजवादी पार्टी सर डॉ आकाश अग्रवाल चुनाव मैदान में है। इसके साथ साथ अन्य दलों एबम निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे है। मतदान साय चार बजे तक चलेगा। उसके बाद पुलिस की सुरक्षा व्यबस्था के मध्य मतपेटियां सुरक्षित स्थान पर रखी जायेगी। 27 अक्टूबर को मतों की गणना होगी। दोपकर बलदेब विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश मतदान स्थल पहुचे उन्होंने दोनों प्रत्याशीयो की जीत का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यो का लाभ भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा। वही समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी संजय लाठर ने अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे किए है।