Loading...

राया-अवैध हथियार पर राया पुलिस का शिकंजा, तमंचा-कारतूस समेत युवक दबोचा

Gargachary Times 23 October 2026, 19:35 56 views
Mathura
राया-अवैध हथियार पर राया पुलिस का शिकंजा, तमंचा-कारतूस समेत युवक दबोचा
मथुरा के थाना राया पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी महावन के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक इंतजार अली ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की पुलिस के अनुसार, दलवीर उर्फ छोटू पुत्र प्रेमचन्द्र, निवासी नगला भगा, थाना राया को 22 अक्टूबर 2026 की रात ग्राम नगला भगा तिराहे से गिरफ्तार किया गया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है
Follow Samachar24