"स्वस्थ सयुक्त परिवारअभियान ' के सम्बध में बैठक का आयोजन किया
Gargachary Times
15 September 2025, 21:23
403 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नई संयुक्त परिवार अभियान व सेवा फखवाड़ा, टीवी उन्मूलन कार्यक्रम, स्वच्छता ही सेवा (स्वच्छोत्सव), चित्रकला प्रतियोगिता का संचालन किया जा रहा है के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया, जिलाधिकारी ने सभी विभागों से कहा कि यह आयोजन ऐसा होना चाहिए जिसमें चिकित्सा विभाग की समस्त उपलब्धियां एवं योजनाएं परिलक्षित होनी चाहिए, जिससे जनता जागरुक और लाभान्वित हो, इस हेतु जिला चिकित्सालय के 200 सैया के प्रांगण में चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के शिविर लगाई जा रहे हैं, जिलाधिकारी ने इन शिविरो के माध्यम से जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा, जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की दिनांक 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा में आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाएं,
अभियान में सभी चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाए, उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर पर भी टी0बी0 किट एवं सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहे, एंबुलेंस निरन्तर उपलब्ध रहेगी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कार्य करेंगे, बच्चों एवं महिलाओं को टीकाकरण शत प्रतिशत कराएंगे, सभी ग्राम पंचायत में सफाई अभियान चलाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और एडीओ को दिए और जहां-जहां सड़कों पर गड्ढे आदि हो गए हैं वहां तत्काल प्रभाव से भरवाने के भी निर्देश दिए, यह कार्यक्रम में सभी पंचायत भवनों व न्याय पंचायत पर भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया है कि जहां-जहां जल भराव की स्थिति है वहां पर पंप लगाकर पानी की निकासी अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें, उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग को निर्देश दिए हैं कि स्कूली बच्चों की पेंटिंग एवं अन्य प्रतियोगिताएं करना सुनिश्चित करें और उन्हें प्रस्तुत भी करें बैठक में, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वेश्य, अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे मोहनलाल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी आदि अधिकारी गण उपस्थित रहे।