Loading...

यातायात पुलिस ने चालकों को नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक

Gargachary Times 23 October 2026, 20:01 43 views
Firozabad
यातायात पुलिस ने चालकों को नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
*फिरोजाबाद।* जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को साउंड स्पीकर लगाकर संचालित किए जा रहे चार ई-रिक्शा के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में प्रभारी यातायात एवं यातायात पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के लिए जागरूक भी किया।फिरोजाबाद पुलिस के अनुसार, यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी।
Follow Samachar24