Loading...

सहार से छाता तक उत्तर प्रदेश किसान सभा की बाइक रैली, चीनी मिल , कर्जा माफ करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 24 October 2026, 19:15 56 views
Mathura
सहार से छाता तक उत्तर प्रदेश किसान सभा की बाइक रैली, चीनी मिल , कर्जा माफ करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
छाता उत्तर प्रदेश किसान सभा मथुरा के बैनर तले शुक्रवार को मथुरा के सहार से छाता तक एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ता और स्थानीय किसान मौजूद रहे। रैली के उपरांत किसानों ने छाता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अखिलेश , को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें चीनी मिल का कर्जा माफ करने समेत किसानों की कई प्रमुख मांगें उठाई गईं। ​रैली के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई। किसान नेता छीतर सिंह ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। ​उन्होंने मांग की: क्षेत्र की बंद पड़ी संकटग्रस्त चीनी मिल समाधान करते हुए किसानों के हित में कर्जा माफ किया जाए, और तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। ​इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी एकजुटता के साथ अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, कल्ली पहलवान ,रामवीर सिंह गजेंद्र सिंह, गौरव, अंजलि आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24