Loading...

पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अरांव पुलिस ने की कार्रवाई

Gargachary Times 24 October 2026, 19:22 36 views
Firozabad
पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अरांव पुलिस ने की कार्रवाई
*फिरोजाबाद।* जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अरांव थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीनेश (22) पुत्र स्वर्गीय सोनेलाल, निवासी बैजुआ खास, थाना अरांव, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। आरोपी थाना अरांव में दर्ज मुकदमा संख्या 174/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 74 और 331(4) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 9(एम)/10 के तहत मामला दर्ज है।इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक दुशासन सिंह, हेड कांस्टेबल बाबू जालिम सिंह और हेड कांस्टेबल आफताब शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow Samachar24