थाना समाधान दिवस पर ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरित कर किया सम्मानित
Gargachary Times
24 October 2026, 19:22
52 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना नसीरपुर में क्षेत्राधिकारी सिरसागंज चंचल त्यागी ने ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने चौकीदारों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।क्षेत्राधिकारी ने ग्राम चौकीदारों से संवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने और पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में चौकीदारों की अहम भूमिका होती है।
उन्होंने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा।
फिरोजाबाद पुलिस की ओर से ग्राम चौकीदारों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए किए गए इस प्रयास का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।