यातायात पुलिस का अभियान: 78 ऑटो-ई-रिक्शा समेत 970 वाहनों के चालान, छह ऑटो सीज
Gargachary Times
24 October 2026, 19:23
68 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस के अनुसार, मानक से अधिक सवारियां बैठाकर संचालित किए जा रहे ऑटो और ई-रिक्शा सहित कुल 78 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चलाए जा रहे छह ऑटो को सीज किया गया और 13 ऑटो के चालान किए गए।अभियान के दौरान स्पीड मीटर से वाहनों की गति की जांच की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 158 चालकों के चालान किए गए। यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों में 715 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा ईको वाहनों के 14 चालान किए गए, जबकि स्टंट करने और तेज गति से बाइक चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सात बाइकों के चालान किए गए।यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
कार्रवाई के साथ ही यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई।पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।