रेलवे अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के धरने को सपा का समर्थन
Gargachary Times
18 July 2025, 20:58
33 views
Mathura
रेलवे द्वारा नगर निगम मथुरा के कोटा गाँव में किसानों की जमीन का बिना उचित मुआवजा दिए अधिग्रहण किए जाने के विरोध में चल रहे धरने को समाजवादी पार्टी का समर्थन मिला है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा राजेन्द्र फेरारी एडवोकेट ने धरनास्थल पर पहुँचकर किसानों को आश्वस्त किया कि पार्टी उनकी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से लड़ेगी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के यूथ जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, गौरव किशनपुरिया, राज पांडेय, बी.के. चौधरी, और किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता पवन चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में किसानों के हक की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का संकल्प दोहराया।
धरना स्थल पर उपस्थित किसानों ने समाजवादी पार्टी और अन्य संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा और न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
समाजवादी पार्टी नेताओं ने प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से किसानों को मुआवजा देने व अन्य न्यायोचित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।