छात्रों और शिक्षकों ने ली स्वच्छता की शपथ
Gargachary Times
16 September 2025, 21:20
139 views
Mathura
विकास खंड बलदेव के प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर में आज से प्रारंभ हुए स्वच्छता पखवाड़े के प्रथम दिवस का आरंभ छात्रों के उत्साह के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ जगदीश पाठक ने छात्रों और शिक्षकों और अभिभावकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
डॉ पाठक ने उपस्थित छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को अपने घर, परिसर, परिवेश और अपने गांव को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवनचर्या का अंग बनाने के साथ, बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ आंतरिक मानसिक और भावनात्मक स्वच्छता पर भी बल दिया ताकि विद्यार्थी पूर्ण स्वच्छता को प्राप्त कर सके।
उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाली विविध कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े में भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ आदि का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ ममता रानी, बिंदु शर्मा, प्रेमचंद आदि की उपस्थिति मुख्य रही।