साउंड स्पीकर लगाकर चल रहे पांच ई-रिक्शा पर यातायात पुलिस की कार्रवाई
Gargachary Times
24 October 2026, 19:23
44 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के तहत साउंड स्पीकर लगाकर संचालित किए जा रहे पांच ई-रिक्शा के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में प्रभारी यातायात एवं यातायात पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के लिए जागरूक भी किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन न करने की हिदायत दी। फिरोजाबाद पुलिस के अनुसार, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।