Loading...

चोरी के मोबाइल और अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार

Gargachary Times 26 October 2026, 05:46 47 views
Firozabad
चोरी के मोबाइल और अवैध तमंचे के साथ एक युवक गिरफ्तार
*फिरोजाबाद।* थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी के मोबाइल फोन, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित पुत्र सुरेशचंद्र निवासी ग्राम आनंदीपुर करकोली, थाना मटसेना, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नानक वाली गली से आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और सैमसंग कंपनी का चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।बरामद मोबाइल फोन थाना दक्षिण में दर्ज मुकदमा संख्या 1105/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित बताया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना दक्षिण में मुकदमा संख्या 1111/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका* कार्रवाई करने वालीटीम में थाना दक्षिण के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम और कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
Follow Samachar24