परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी सहमति से कराए चार समझौते, बिखरते परिवारों को जोड़ने की पहल
Gargachary Times
26 October 2026, 05:47
69 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* जनपद में परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों को सुलझाने और पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित कराने की पहल जारी है। इसी क्रम में परिवार परामर्श केंद्र में आपसी सहमति के आधार पर चार मामलों में समझौता कराया गया। इनमें दंपतियों ने आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने पर सहमति जताई।परिवार परामर्श केंद्र में लक्ष्मी पुत्री निरोत्तम, पत्नी विपिन निवासी थाना मक्खनपुर तथा विपिन पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम हिम्मतपुर, थाना पचोखरा के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
इसी प्रकार कल्पना पुत्री राजाराम निवासी रविदास नगर, थाना रामगढ़ और बृजेश कुमार पुत्र राकेश बाबू निवासी विजयपुर, थाना मक्खनपुर के बीच भी समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र सर्किल सिरसागंज में करिश्मा पुत्री लटूरी सिंह निवासी सुमेरपुर, थाना सिरसागंज और राजबहादुर पुत्र तुलाराम निवासी बिचपुरी, आगरा के बीच आपसी सहमति से विवाद का निस्तारण कराया गया।
इसके अलावा सुमन पत्नी श्यामवीर निवासी नगला कुशल, थाना अरांव से दूरभाष के माध्यम से काउंसलिंग के लिए वार्ता की गई। इस दौरान सुमन ने बताया कि उनका अपने पति के साथ आपसी सहमति से घरेलू राजीनामा हो गया है और वह अपने पति श्यामवीर पुत्र सोबरन के साथ सकुशल रह रही हैं।परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और सहमति के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया।