Loading...

सिद्धार्थनगर में लोधी राजपूत महासभा की जनसभा, समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर

Gargachary Times 26 October 2026, 05:49 55 views
Firozabad
सिद्धार्थनगर में लोधी राजपूत महासभा की जनसभा, समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर
फिरोजाबाद / अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में रविवार को सिद्धार्थनगर में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, महासभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने सहभागिता की। जनसभा में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रचार-प्रसार, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक, पूर्व मंत्री एवं सांसद राजवीर सिंह राजू भैया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, रामपुर के पूर्व सांसद घनश्याम दास लोधी, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, कासगंज विधायक देवेंद्र लोधी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष रामसुरेश लोधी और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।समाज की एकजुटता और भाईचारे पर जोर जनसभा में वक्ताओं ने समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने और संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों और कुरीतियों को दूर कर सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। वक्ताओं का कहना था कि समाज की प्रगति के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।शिक्षा और युवा सशक्तिकरण पर चर्चा कार्यक्रम में शिक्षा को विकास का प्रमुख आधार बताते हुए बच्चों और युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया। युवाओं से नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने, आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन में शक्ति है, शिक्षा प्रगति का मार्ग है और संस्कार समाज की पहचान हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज की एकता, मान-सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनसभा में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Follow Samachar24