राहुल गांधी 8 साल बाद मानहानि केस में बरी, 16 मिनट में फैसला
Gargachary Times
26 October 2026, 18:36
55 views
Top News
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने 26 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 8 साल पुराने मानहानि मामले में बरी कर दिया है।
अतिरिक्त सिविल जज शुभम वर्मा की अदालत में सुनवाई सुबह 11:16 बजे शुरू हुई और मात्र 16 मिनट के भीतर 11:32 बजे फैसला सुना दिया गया
यह मामला मई 2018 का है, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले का जिक्र करते हुए उन्हें हत्या के मामले का आरोपी बताया था, जबकि विशेष सीबीआई अदालत ने 2014 में ही अमित शाह को इस मामले से बरी कर दिया था।