Loading...

फिरोजाबाद में यातायात पुलिस का अभियान, 74 वाहनों के चालान

Gargachary Times 26 October 2026, 19:50 52 views
Firozabad
फिरोजाबाद में यातायात पुलिस का अभियान, 74 वाहनों के चालान
*फिरोजाबाद।* जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस के अनुसार, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलाए जा रहे ऑटो और ई-रिक्शा सहित कुल 74 वाहनों के चालान किए गए। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के मामले में दो ऑटो सीज किए गए, जबकि 16 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, स्पीड मीटर से वाहनों की गति जांचने के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने वाले 162 चालकों के चालान किए गए।अभियान के दौरान यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों में 642 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। ईको वाहनों के आठ चालान किए गए। स्टंट करने और तेज गति से बाइक चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बाइकों के चालान किए गए। साउंड स्पीकर लगे वाहन भी कार्रवाई की जद में यातायात पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा में साउंड स्पीकर लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान आठ वाहनों को सीज किया गया, जबकि 19 वाहनों के चालान किए गए। यातायात नियमों का पालन करने की अपील अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और यातायात संकेतों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि ऑटो और ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं, वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करें और नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Follow Samachar24